Wednesday, March 27, 2024
हरोलीः भदसाली के युवक से चिट्टा बरामद कर,मामला दर्ज
ऊना/अंकुश शर्मा:हरोली पुलिस ने मंगलवार को भदसाली के एक युवक को चिट्टे के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के मुताबिक मंगलवार को उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि भदसाली में एक व्यक्ति चिट्टे के साथ कहीं जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त संदिग्ध की जब तालाशी ली तो उससे 3.41 ग्राम चिट्टा (हैरोईन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान करनैल सिंह पुत्र देवराज के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। P
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment