Sunday, March 24, 2024
आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकताओं ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : स्वतंत्रता के नायक भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव का बलिदान दिवस शनिवार को शहीद भगत सिंह चौक जालंधर में मनाया गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आप पार्टी के कार्यकताओं ने कहा कि आजादी के दीवानों के इस बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते। स्वतंत्रता के नायकों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर देशवासियों में वैचारिक क्रांतिकारी शंखनाद किया ताकि देश आजाद हो सके और भारतवासी एक स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि भगत सिंह किसी व्यक्ति का नाम नहीं है। भगतसिंह एक विचारधारा है। यह विचारधारा साम्राज्यवादी व साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ है।
उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भारत के वीर सपूत शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे। उनके इस शहादत दिवस पर आज पूरा देश उन्हे याद कर रहा है। देश की आजादी को समर्पित इन अमर आत्माओं के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित रहेगा। इस मौके पर सांसद सुशील रिंकू, मैडम राजविंदर कौर थिआरा,जालंधर लोक सभा इंचार्ज अश्वनी अग्रवाल, अमृतपाल सिंह,विधायक शीतल अनुराग, विधायक रमन अरोड़ा, दिनेश ढल एवं पार्टी के अन्य कार्यकताओं ने भगत सिंह चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों को नमन किय।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment