जय हिन्द, जय हिमाचल ।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस पार्टी के 06 बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है कि.....आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा करके आज अपना ठिकाना चुन लिया। आज वे उनके साथ बैठे हैं जिन्होंने OPS माँगने पर कर्मचारियों का मजाक उड़ाया। जिन्होंने पेपर लीक घोटाला किया और युवाओं के रिजल्ट लटकाये। जो अपने फायदे के लिए महिलाओं के विरोध में खड़े हो गए। जिन्होंने देवभूमि के आदर्श व मूल्यों को अपनी बेईमानी व खरीद -फरोख्त वाली राजनीति से कुचला। लेकिन, लोकतंत्र में जनता जनार्दन है। पैसों के लिए अपना ईमान बेचने वाले, जनता का प्यार और समर्थन पैसों से नहीं खरीद सकते। जनता जवाब देगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.