अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : शनिवार को राजकीय कन्या विद्यालय में देवभूमि आनी के गांव दलाश के डॉक्टर विनोद आचार्य की सेवानिवृति के अवसर पर एक सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रशासन, एसएमसी ने उनका फूल मालाएं पहनाकर नम आंखों से स्वागत किया। एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा ने कहा की डॉक्टर विनोद आचार्य ने आनी खंड की विभिन्न स्कूलों में शिक्षक के तौर पर काम किया है। इसके अलावा स्कूल के हर विद्यार्थी को योग जैसी साधना से जोड़ना इनकी मुख्य सोच रही है।
वहीं, कबिद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने बताया कि पतंजलि योग समिति के लिए प्रदेश स्तर तक कार्य किया। हिमाचल प्रदेश के हर घर तक योग का प्रचार किया। प्रदेश के सभी स्कूलों में योग शिविरो के माध्यम से छात्रों को निरोग रहने का संदेश दिया। राजकीय कन्या विद्यालय में अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान की है। इससे पहले राजकीय वरिष्ठ स्कूल दलाश, तान्दी, नम्होंग और च्वाई जैसे विद्यालयों में भी शिक्षक के रूप में बेहतर काम किया। स्कूल प्रबंधन समिति ने डॉक्टर विनोद आचार्य को समानित किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डॉक्टर विनोद आचार्य ने स्कूली विद्यार्थों को सम्बोधित करते हुए कहा की गांव के बच्चे होनहार है, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्र में भी अव्वल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाने में बहुत ही आनंद और प्यार मिला और स्टाफ का हर जगह भरपूर सहयोग और अभिभावक मिलनसार रहे। इस दौरान सभी शिक्षक, एसएमसी, अभिभावक मौजूद रहे।Sunday, March 31, 2024
Home
हिमाचल प्रदेश दर्पण
डॉक्टर विनोद आचार्य की सेवानिवृति के अवसर पर एक सम्मान व विदाई समारोह का हुआ आयोजन।
डॉक्टर विनोद आचार्य की सेवानिवृति के अवसर पर एक सम्मान व विदाई समारोह का हुआ आयोजन।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.