इस चुनाव में 36,86,479 वोटर थे। इनमें से 56.78 प्रतिशत यानी कि 21,49,816 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। 0.75 फीसदी यानी कि 16019 बोट रद्द हुए थे। वोटिंग के लिए प्रदेश भर में 6230 बूथ बनाए गए थे। चारों सीटों पर 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में भाजपा ने 46.27 फीसदी वोट हासिल किए। जबकि बीएसपी को 0.31, सीपीआई को 0.46 और कांग्रेस ने 39.52 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। एक सीट एचवीसी और तीन सीटें भाजपा ने जीती थीं।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : हिमाचल विकास कांग्रेस के धनीराम शांडिल 13वीं लोकसभा के लिए वर्ष 1999 में हुए चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से पहली बार जीते थे। वहीं, कांगड़ा सीट से शांता कुमार और मंडी से महेश्वर सिंह तीसरी बार चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सुरेश चंदेल लगातार दूसरी बार चुनाव जीते थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.