अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, March 27, 2024

    अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन दोनों आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, कुलजीत सिंह उर्फ गोरा दोनों निवासी गांव सराय अमानत खान तरनतारन के रूप में हुई है। 

    जानकारी देते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि तरनतारन इलाके में सीमा पार पाकिस्तान से ड्रग्स पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन दोनों आरोपियों से 04 किलोग्राम हेरोइन और 03 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।


    No comments:

    Post a Comment