Friday, March 29, 2024
मेरी मम्मी को मोक्ष मिले इस लिए पैदल यात्रा पर निकली हु:- आस्था
ऊना/हरोली (अंकुश शर्मा):मेरी मम्मी हर वर्ष माँ चिंतपूर्णी के दरवार शीश निवाने जाती थी लेकिन आज वो इस दुनिया मे नही है,उंनको मोक्ष की प्राप्ति हो इस लिए आज मै अपने साथियों संग माँ चिंतपूर्णी के दर्शन हेतु पैदल यात्रा पर निकली हु।
यह बात आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बेटी आस्था अग्निहोत्री ने कही, जब आस्था अग्निहोत्री मीडिया से बात कर रही तो ,मुकेश अग्निहोत्री की आँखे नम हो उठी,आप को बता दे कि जिस दिन सिमी अग्निहोत्री का निधन हुआ उसके दो दिन बाद उनके घर मे माँ का जागरण करवाया जाना था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था, सिमी अग्निहोत्री के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पैदल यात्रा में उनके साथ चल रहे है, आज सुबह 8 बजे उंन्होने अपनी यात्रा अपने निवास स्थान गोंद पुर जयचंद से आरंभ की,
गोंदपुर बुल्ला, भड़ियारा, दुलेहड, हीरानगर, हीरा, हलेडा, पुबोवाल, ठाकरा, पालक्वाह, भदौड़ी, हरोली, समनाल, रोड़ा, सैंसोवाल, धर्मपुर, कांगड़ , बदेहडा , सलोह , घालूवाल,भदसाली, इस्पुर, पंडोगा होते हुए गांव खड्ड में रात को विश्राम लेगा और एक बार कल फिरसे इस पैदल यात्रा को शुरू किया जाएगा।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment