Tuesday, March 26, 2024
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने करवाई थी जिला में स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
ऊना/अंकुश शर्मा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्ष 2023-24 की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई जिला स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि राकेश शर्मा जी , विशेष अतिथि के रूप में रविंद्र वासुदेवा जी और कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में धीरज शर्मा जी रहे।
जिला संयोजक चंदन शेखडी जी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरोना काल से पूर्व प्रतिवर्ष विद्यार्थी परिषद छात्रों की प्रतिभा को मंच देने हेतु हर वर्ष इस परीक्षा का आयोजन करती थी तथा कोरोना के बाद वर्ष 2023 में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश भर के 23534 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था तथा 17524 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | इस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर क्रमशः 31000,21000,15000 व 5000 के पाँच सांत्वना पुरस्कार प्रदेश स्तर पर वितरित किये।
इसी के साथ ऊना जिला में इस परीक्षा में 1368 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था व 1208 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में ऊना जिला में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
जिला ऊना में GSSS भद्रकाली स्कूल के जतिन वर्तिया प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान पर DAV स्कूल ऊना के प्रथित व तृतीय स्थान गर्ल्स स्कूल ऊना की प्राची शर्मा ने झटका है।
जिला भर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले इन छात्रों को विद्यार्थी परिषद ऊना जिला भी जिला स्तर पर 11000,7100 व 5100 के नकद पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया। इसी के साथ महर्षि विद्या मन्दिर से अन्विता कालिया, स्कॉलर युनिफाइड से स्वाति शर्मा, स्वदेश मेमोरियल स्कूल से रुद्राक्ष, GSS बॉयस स्कूल ऊना से हार्दिक चौहान, GSS स्कूल चौकी मनियार से प्रतिक्षा चौधरी व द मास्टर टूटोरियल डी डी एम से ध्रुव को एक एक हज़ार के पाँच सांत्वना पुरस्कार दिये गए।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment