Monday, March 18, 2024
Home
राजस्थान दर्पण
राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभागीय अधिकारी सजगता और सक्रियता से करें कार्य - जिला कलेक्टर निशांत जैन
राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभागीय अधिकारी सजगता और सक्रियता से करें कार्य - जिला कलेक्टर निशांत जैन
बाड़मेर:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) बाड़मेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने राजस्व से जुड़े विभिन्न अधिकारियों की आज सोमवार को जिला मुख्यालय सभागार में बैठक लेकर राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने एवं प्रतिदिन आय की सूचना उपलब्ध करवाने का दिया निर्देश।
जिला कलक्टर जैन ने कहा कि सभी विभाग राजस्व वृद्धि के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करें, उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के साथ इसमें आय के संसाधनों में बढ़ोतरी के लिए और अधिक प्रयास किया जाए जिला कलेक्टर ने कहा कि समस्त विभागों को राजस्व बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयास करने की जरूरत है। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर जैन ने वाणिज्य कर विभाग खनिज विभाग, यातायात, आबकारी, पंजीयन एवं मुद्राक विभाग के अधिकारियों से राजस्व आय एवं लक्ष्य प्राप्ति के बारे में विस्तार से ली जानकारी। उन्होंने आधिकाधिक राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करने एवं प्रतिदिन आय की सूचना उपलब्ध करवाने का सभी विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment