Wednesday, July 5, 2023
Home
himachal news
solan
नालागढ़ में पुरानी रंजिश के चलते खनन माफिया ने जेसीबी मालिक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां।
नालागढ़ में पुरानी रंजिश के चलते खनन माफिया ने जेसीबी मालिक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां।
जिला सोलन के नालागढ़ में खनन माफिया के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं और अब हथियारों के दम पर खनन माफिया धड़ल्ले से खनन करता नजर आ रहा है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों को अब अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ताजा मामला नालागढ़ की बगलैहड़ पंचायत का है, जहां देर रात काम खत्म कर वापस लौट रही जेसीबी व जेसीबी मालिक पर पुरानी रंजिश के चलते खनन माफिया ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं जिसमें जेसीबी मालिक, चालक व अन्य युवक बाल-बाल बचे।
जानकारी के अनुसार देर रात खनन माफिया और जेसीबी मालिक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद खनन माफिया ने जेसीबी मालिक व जेसीबी पर एकाएक 2 पिस्टलों से 5 राऊंड फायर कर दिए। आरोपियों ने पहले 2 गोलियां चलाईं जोकि जेसीबी के शीशे पर लगीं। गनीमत रही कि जेसीबी मे बैठे 2 युवक बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने 3 गोलियां जेसीबी के मालिक रिकी राणा पर भी चलाईं लेकिन जेसीबी मालिक ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद जेसीबी मालिक ने तुरंत इसकी सूचना जोघों पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को अपने कब्जे में लिया, वहीं फोरैंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा जेसीबी पर लगी गोलियों के सैंपल लिए।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में 3 आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
Tags
# himachal news
# solan
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
solan
Tags
himachal news,
solan
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment