Wednesday, July 5, 2023
आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता के घर चला बुलडोजर।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला गरमाता जा रहा है। इस अमानवीय घटना को लेकर तमाम विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया है। बुलडोजर से मकान गिराने की कार्रवाई की गई। वहीं देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सीधी जिले में आदिवासी युवक पर बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा पेशाब करने का वीडियो वायरल होते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फौरन एक्शन लिया था। . वहीं सीधी पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र वर्मा के अनुसार आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ धारा 294 (अश्लील भाषा का उपयोग करना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Tags
# मध्य प्रदेश
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
मध्य प्रदेश
Tags
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment