Thursday, March 9, 2023
Home
आनी महाविद्यालय
प्तियोगिताएं
सड़क सुरक्षा
राजकीय महाविद्यालय आनी में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताएँ आयोजित नारा लेखन में योगेश्वरी व पोस्टर मेकिंग में सोनू कुमारी रही प्रथम।
राजकीय महाविद्यालय आनी में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताएँ आयोजित नारा लेखन में योगेश्वरी व पोस्टर मेकिंग में सोनू कुमारी रही प्रथम।
राजकीय महाविद्यालय आनी में वीरवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के छात्रों ने पोस्टर एवं नारा लेखन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक प्रो. धनप्रकाश शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को महाविद्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई ।जिसमें योगेश्वरी ने प्रथम, आंशिका ने दूसरा तथा नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग में सोनू कुमारी ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय तथा पंकज ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पूरा सप्ताह में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित अनेक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. निर्मल सिंह शिवांश, प्रो. अशोक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Tags
# आनी महाविद्यालय
# प्तियोगिताएं
# सड़क सुरक्षा
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
सड़क सुरक्षा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment