Thursday, March 9, 2023
Home
किन्नौर
जगत सिंह नेगी
परियोजना
सुंदर सिंह ठाकुर
केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी व सी.पी.एस सुंदर सिंह ठाकुर ने काशंग व शोंगटोंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण।
केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी व सी.पी.एस सुंदर सिंह ठाकुर ने काशंग व शोंगटोंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी तथा मुख्य संसदीय सचिव बहुउद्देशीय परियोजनाएं विद्युत, पर्यटन, वन एवं परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने वीरवार को जिला किन्नौर के पांगी गांव स्थित कांशंग जल विद्युत परियोजना तथा शोंगटोंग जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया और परियोजनाओं के अधिकारियों को कार्य गति को बढ़ाने के निर्देश दिए।
काशंग परियोजना का निरीक्षण करते हुए केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस ने परियोजना अधिकारियों को परियोजना स्थल के लिए जाने वाले सड़क मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरंग से निकलने वाले मलबे का इस्तेमाल सड़क मार्ग की सोलिंग के लिए किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने शरद ऋतु के चलते बंद पड़े कार्य को जल्द शुरू करने तथा कार्यस्थल पर सी.सी.टी.वी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस ने काशंग परियोजना में लगे कामगारों के लिए उपलब्ध करवाई गई आवासीय सुविधा का भी जायजा लिया।
इसके उपरान्त केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस ने काशंग पावर हाउस का भी निरीक्षण किया और परियोजना अधिकारियों को जमीनी स्तर पर उतरकर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि परियोजना कार्य को गति मिल सके।
शोंगटोंग परियोजना का निरीक्षण करते हुए केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस को वहां उपस्थित कामगारों ने मेहनताना समय पर न मिलने की समस्या से अवगत करवाया जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए परियोजना अधिकारियों को कामगारों को समय पर मेहनताना देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कामगारों की अन्य समस्याओं का निदान भी आने वाले समय में करने का आश्वासन दिया।
इसके उपरान्त केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस ने शोंगटोंग परियोजना के एच.आर.टी सुरंग व सर्जशाॅफ्ट का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सी.पी.एस की धर्म-पत्नी इंदिरा ठाकुर, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमेटिड हरिकेश मीणा, मुख्य अर्णयपाल अजीत ठाकुर, उपमण्डलदण्डाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमेटिड के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Tags
# किन्नौर
# जगत सिंह नेगी
# परियोजना
# सुंदर सिंह ठाकुर
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
सुंदर सिंह ठाकुर
Tags
किन्नौर,
जगत सिंह नेगी,
परियोजना,
सुंदर सिंह ठाकुर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment