जमा दो विद्यालय कशोली में एसएमसी की बैठक आयोजित । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, March 4, 2023

    जमा दो विद्यालय कशोली में एसएमसी की बैठक आयोजित ।

    विकासखण्ड निरमण्ड के अंतर्गत आने वाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशोली में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता जोगिंदर सिंह ने की । इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और इसी बीच स्कूल प्रबंधन समिति ने नए सदस्यों की नियुक्ति पर भी चर्चा की । विद्यालय के रखरखाव व छात्र-छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास के बारे में गंभीरता से चर्चा की गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य जियालाल शर्मा ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के सामने रखा ।इस दौरान विद्यालय में नवनिर्माण कक्षा कक्ष हेतु वित्तीय सहायता की अपील भी की गई । इस बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। इनमें जियालाल प्रधानाचार्य कशोली विद्यालय , पवन वर्मा, जोगिंदर सिंह, गब्बर सिंह वैदिक , रेशमा देवी, पूजा कुमारी, मंगला देवी, दीपक, ठाकुर, रेखा, कृष्णा देवी,पुष्पा देवी,अनिता देवी,लोकेंद्र सिंह वैदिक और पुने राम इत्यादि गण मौजूद रहे ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.