Sunday, March 5, 2023
शोभायात्रा के साथ पालमपुर होली उत्सव आरम्भ।
चार दिवसीय राज्य स्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा लोक निर्माण विश्राम गृह से गांधी ग्राउंड तक आयोजित की गई। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान गतका और आकर्षक तिब्बतियन डांस का भी प्रदर्शन किया गया।
सीपीएस द्वारा अखाड़े पूजा के साथ दो दिनों तक चलने वाली दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में महिला दंगल का भी आयोजन किया जा रहा है। गांधी मैदान में मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का भी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर ने सीपीएस ने सभी को राज्य स्तरीय होली महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर होली उत्सव का पौराणिक महत्व है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से पालमपुर होली उत्सव आज भव्य रूप में आयोजित हो रहा है। उन्होंने उत्सव समिति के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों को महोत्सव के सफल रूप में आयोजन की बधाई दी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, निगम के पार्षद, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता करुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राधा सूद, एसडीएम पालमपुर एवम उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ अमित गुलरिया, निगम आयुक्त डॉ आशीष शर्मा, तहसीलदार सार्थक शर्मा, पहलवान और पालमपुर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
# आशीष बुटेल
# सीपीएस
# हिमाचल न्यूज़
# होली
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
होली
Tags
आशीष बुटेल,
सीपीएस,
हिमाचल न्यूज़,
होली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment