Monday, March 6, 2023
Home
Anni
Kullu
MP Pratibha Singh
Rampur Bushahr
shimla
भाजपा देश में सांप्रदायिकता एवम जातिवाद को बढ़ावा दे रही है:-प्रतिभा सिंह ।
भाजपा देश में सांप्रदायिकता एवम जातिवाद को बढ़ावा दे रही है:-प्रतिभा सिंह ।
5 मार्च।
डी.पी.रावत,लाइव कवरेज।
दलाश/चवाई/निथर( कुल्लू)।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा एवम लोकसभा सदस्या प्रतिभा सिंह ने अपने मण्डी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आनी विधान सभा चुनाव क्षेत्र में दो दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन निथर,दलाश, पुनण खड्ड और चवाई में जन सभाएं आयोजित की। दलाश में आयोजित जनसभा में उन्होंने ने केंद्र में मोदी सरकार पर देश में सांप्रदायिकता एवम जातिवाद फैलाने के आरोप लगाए। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम जो की कांग्रेस सरकार में चार सौ पच्चास रूपए थे;आज इन्हें केंद्र सरकार ने बढ़ाकर ग्यारह सौ पच्चास रूपए कर दिया है।
उपचुनाव जीतने के बाद उनका आनी विधान सभा चुनाव क्षेत्र में उनका यह पहला प्रवास कार्यक्रम था। जगह इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं सुनी और जल्द ही उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी सांसद निधि से प्रत्येक महिला मण्डल को बीस हजार रूपए देने बात कही। उन्होंने चवाई में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सेब सीजन से पूर्व सड़कों की दशा सुधारने की ओर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटवा में शिक्षक व गैर शिक्षक संकाय के चौदह रिक्त पदों तुरंत प्रभाव से भरने के मामले पर उन्होंने बताया कि शिमला जा कर इस बारे में शिक्षा मंत्री से रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आग्रह किया जाएगा।
इसी दौरान गाड़ा डीम गांव के लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी करते हुए पुनण खड्ड से गाड़ा डीम नव निर्मित सड़क मार्ग का उदघाटन किया और इसी सड़क मार्ग पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर कांग्रेस ज़ोन कमेटी निथर,दलाश और चवाई ने उनका भव्य स्वागत किया। सड़क के किनारे जगह जगह पर स्थानीय लोगों, युवाओं व महिलाओं ने उनका अभिनन्दन किया और उन्हें अपना मांगपत्र सौंपा।
इस अवसर पर उनके साथ बंसी लाल कांग्रेस प्रत्याशी आनी विधान सभा क्षेत्र,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष एवम पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, महासचिव सतपाल ठाकुर, चमन भारती,राकेश शर्मा,अनिल आर्य ,सरोजबाला महिला कांग्रेस आनी, संजू मारकण्डे,प्रीतम,एक्स ई एन पीडब्ल्यूडी डिवीजन निरमण्ड राजेश शर्मा, आरएम एचआरटीसी रामपुर,एक्स ई एन विजय ठाकुर राज्य बिजली बोर्ड आनी, एक्स ई न अजीत नेगी जल शक्ति विभाग आनी, डीएफओ लुहरी, आर ओ चवाई,एसडीओ एनएच डीडी शर्मा,एसडीओ पीडब्ल्यूडी आनी ज्ञान भारती,अड्डा प्रभारी एचआरटीसी आनी,वरिष्ट कांग्रेस नेता एडवोकेट दीवान सिंह,कुलवंत कश्यप,देवराज कश्यप,चंद्रमोहन सूद,महेंद्र कायत,लोचन देव शर्मा,वरिष्ट कांग्रेस नेत्री भागीरथी,ग्राम पंचायत बिनण पवन ठाकुर,ग्राम पंचायत बैहना विनोद ठाकुर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग किशोरी लाल,बीसीसी आनी महासचिव,एडवोकेट दलीप जोशी,कांग्रेस सेवादल से विनोद शहजादा,युवा मण्डल गाड़ से संजय छोटू, महिला मण्डल गोहान से रीता शर्मा,विजयलक्ष्मी शर्मा, प्रियंका शर्मा,बीडीसी चवाई बखनाओ आत्मा राम,सोशल मीडिया प्रभारी कांग्रेस एल आर अग्रवाल,आनी टुडे न्यूज़ से दीवान राजा,हिमाचल लोकमत न्यूज़ से संजीव आर्यन,ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Tags
# Anni
# Kullu
# MP Pratibha Singh
# Rampur Bushahr
# shimla
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
shimla
Tags
Anni,
Kullu,
MP Pratibha Singh,
Rampur Bushahr,
shimla
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment