Sunday, March 5, 2023
Home
IGMC
किन्नौर
रक्तदान शिविर
किन्नौर छात्र कल्याण संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आईजीएमसी मे करवाया गया एक दिवसीय रक्तदान शिविर।
किन्नौर छात्र कल्याण संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आईजीएमसी मे करवाया गया एक दिवसीय रक्तदान शिविर।
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस दिन होली का त्योहार पड़ने के कारण इससे संबंधित आयोजन पहले ही हो रहे हैं।इसी कड़ी में किन्नौर छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के महासचिव सनम नेगी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर किनौर छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आईजीएमसी शिमला में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया।
इस रक्तदान शिविर मे 36 यूनिट रक्त एकत्र कर जरूरतमंदों के लिए दान किया गया। इकाई अध्यक्ष अभिराग नेगी ने बताया कि किन्नौर छात्र कल्याण संघ हमेशा से समाज हित के लिए कार्य करते आ रही है और समाज के कल्याण मे अपनी भूमिका को निभाती आ रही है ।
इस रक्तदान शिविर में किन्नौर व अन्य जनजातीय जिलों से आने वाले छात्रों ने रक्तदान कर समाज में संदेश देने का कार्य किया।
इकाई महासचिव सनम नेगी ने समाज के सभी वर्गो से अपील करते हुए कहा कि किन्नौर छात्र कल्याण संघ द्वारा ऐसे सामाजिक हित के कार्य आगे भी किए जाएंगे। जिसमें समाज में रहने वाले सभी वर्ग के लोग अपनी भूमिका को सुनिश्चित करें।
Tags
# IGMC
# किन्नौर
# रक्तदान शिविर
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
रक्तदान शिविर
Tags
IGMC,
किन्नौर,
रक्तदान शिविर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment