Thursday, March 9, 2023
Home
किसान
कुल्लू
छात्र
पदम् श्री
बंदरोल
जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में नेकराम शर्मा ने छात्रों को दी मिश्रित खेती के उत्पादन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।
जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में नेकराम शर्मा ने छात्रों को दी मिश्रित खेती के उत्पादन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।
जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल जिला कुल्लू ने हिमाचल प्रदेश में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता नेकरम शर्मा को विद्यालय के छात्रों के साथ संवाद स्थापित करने हेतू अंमन्त्रित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजकुमार शर्मा ने किया और छात्रों को आमंत्रित अतिथि से परिचित कराया। प्राचार्य राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि नेकराम शर्मा को शॉल भेट कर उनका अभिनंदन किया। नेकराम शर्मा ने छात्रों को विद्यालय के सभागार में संबोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में छात्रों को मिश्रित खेती के उत्पादन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी और इसके लाभों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को मोटे अनाज (मिलेट) के उपयोग और स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। सभी छत्रों ने उनके सम्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना और मोटे अनाज को भोजन के रूप में उपयोग करने हेतु छात्र प्रेरित हुए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि नेकराम शर्मा का पुन: आभार व्यक्त किया और छात्रों को उनके जीवन वृत्त से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा के साथ- साथ राजकुमार शर्मा, आर.पी. शर्मा, नीना शर्मा, रिंकू सिंह, राजेश ठाकुर, रीता वर्मा, ऋषिराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Tags
# किसान
# कुल्लू
# छात्र
# पदम् श्री
# बंदरोल
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
बंदरोल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment