Thursday, March 9, 2023
Home
SDM
झूगियां
नदी
पुलिस
भुंतर
व्यास
भुंतर स्थित ब्यास नदी के किनारे अबैध रूप से झुगियों में रहने वाले अप्रवासियों को 3 अप्रैल से पूर्व खाली करने होंगी झुगियां।
भुंतर स्थित ब्यास नदी के किनारे अबैध रूप से झुगियों में रहने वाले अप्रवासियों को 3 अप्रैल से पूर्व खाली करने होंगी झुगियां।
भुंतर स्थित ब्यास नदी के किनारे अबैध रूप से झुगियों में रह रहे अप्रवासियों को अब 3 अप्रैल से पूर्व अपनी झूगियां खाली करनी होगी। यह जानकारी वीरवार को उपमण्डलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने दी।उन्होंने कहा कि यह निर्णय झुग्गियों में रह रहे अप्रवासियों के प्रतिनिधियों के आग्रह पर मानवीय आधार पर लिया गया है।शुक्ला ने कहा कि अप्रवासियों ने लिखित आग्रह किया था कि उनके बच्चे स्थानीय पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा इन दिनों बच्चों की परीक्षा चल रही है । जो 31 मार्च तक चलेगी।
इस विषय को लेकर आज नगर पंचायत भुंतर के प्रतिनिधियों , पुलिस, व अन्य सबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि बच्चों की परीक्षा के दृष्टिगत मानवीय आधार पर इन्हें 3 अप्रैल तक का समय दिया जाए। अप्रवासियों के प्रतिनिधियों ने लिखित रूप में आश्वासन दिया है कि वे 3 अप्रैल से पूर्व झुग्गियों को खाली कर देंगें। उन्होंने कहा कि 5 परिवारों ने झुगियां खाली कर दी है।
Tags
# SDM
# झूगियां
# नदी
# पुलिस
# भुंतर
# व्यास
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
व्यास
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment