Friday, March 10, 2023
Home
आनी
कांग्रेस
दलाश
युपेंद्र कांत मिश्रा।
जय जगेश्वर महादेव डिंगीधार व सत्यमेव जयते ग्राम संगठनों ने दलाश में धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ।
जय जगेश्वर महादेव डिंगीधार व सत्यमेव जयते ग्राम संगठनों ने दलाश में धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत शुक्रवार को दलाश मे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से दो ग्राम संगठनों "जय जगेश्वर महादेव ग्राम डिंगीधार व सत्यमेव जयते ने किया ।
मुख्यतिथि ने कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तिलका ठाकुर , सीमा ठाकुर एवं शारदा भारती के नेतृत्व में सभी नारीशक्ति ने जिस खूबसूरती से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है वह काबिले तारीफ़ है।
इस तरह के आयोजन से जहां एक तरफ नारी शक्ति का आत्मसम्मान बढ़ता है वहीं गाँव में छुपी प्रतिभाएं भी उभरकर सामने आती है।मुख्यातिथि ने कहा कि भविष्य में भी हम सब लोगों को मिलकर मातृशक्ति को ऐसे आयोजन के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।इस मौके पर स्थानीय महिला मण्डलों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा एक से बढ़ कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
Tags
# आनी
# कांग्रेस
# दलाश
# युपेंद्र कांत मिश्रा।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
युपेंद्र कांत मिश्रा।
Tags
आनी,
कांग्रेस,
दलाश,
युपेंद्र कांत मिश्रा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment