Thursday, December 8, 2022
आनी विधानसभा सीट पर काबिज़ हुए भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र कुमार , हासिल किए 24133 मत।
विधानसभा चुनावों के लिए वीरवार को हुई मतगणना में आनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लोकेन्द्र कुमार ने विजय हासिल की। उन्होंने 24133 मत हासिल किए। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी परस राम रहे जिनको 17355 मत हासिल हुए। माकपा के देवकी नंद को 3574, कांग्रेस के बंसी लाल को 14224, आम आदमी पार्टी को 769 और निर्दलीय प्रत्याशी किशोरी लाल सागर को 6893 मत मिले।
एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने मतदान संपन्न करवाने के लिए सहयोग देने पर सभी राजनैतिक दलों, उनके प्रत्याशियों और सभी मतदाताओं का आभार जताया।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment