राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दी बधाई । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, December 24, 2022

    राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दी बधाई ।

    राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उत्सव का यह अवसर समाज में शांति और भाईचारा लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व मानवता के प्रति प्रेम का संदेश देता है और सभी को करुणा, नेकी और धर्म परायण जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
    उन्होंने कहा कि क्रिसमस की सच्ची भावना हमें जरूरतमंदों की मदद करने और निराश लोगों के जीवन में आशा का संचार करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कामना की है कि यह अवसर समाज में दयालुता की भावना पैदा करेगा।

    No comments:

    Post a Comment