Tuesday, December 13, 2022
किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन का किया तबादला, विशेष सचिव वन लगाया।
प्रदेश की सुक्खू सरकार ने जिला किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक का तबादला कर दिया है। उन्हें शिमला में विशेष सचिव वन लगाया गया है।
इस पद का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे आईएएस चन्द्र प्रकाश वर्मा को भारमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर किन्नौर के एडीएम सुरेंद्र सिंह राठौर डीसी किन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी हो गई है ।
बता दें कि किन्नौर कांग्रेस कमेटी डीसी रहे आबिद हुसैन सादिक को लेकर काफी मुखर थी। चार माह पहले किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने शिमला में प्रेस वार्ता कर डीसी किन्नौर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। जिला कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी तत्कलीन डीसी को बदलने की शिकायत की थी।
Tags
# हिमाचल दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल दर्पण।
Tags
हिमाचल दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment