मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बड़ा फैसला, चंडीगढ़ व दिल्ली के हिमाचल भवन, सदन में विधायकों की सुविधाएं समाप्त। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, December 12, 2022

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बड़ा फैसला, चंडीगढ़ व दिल्ली के हिमाचल भवन, सदन में विधायकों की सुविधाएं समाप्त।

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के गठन के बाद पहला बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को सचिवालय में विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने फैसला लिया कि हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायक कमरों का आम नागरिक की तरह किराया चुकाएंगे। विधायकों की मिलने वाली सुविधाएं खत्म की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागारिकों को वहां ठहरने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं जबकि विधायकों को छूट थी जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।
    इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने पर बधाई दी।

     मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों की भी मीटिंग ली। इसके बाद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार के लिए सुशासन आवश्यक है, इसलिए यह अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि वे अपना समय लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन के जीवन में सुखद परिवर्तन लाने के लिए कार्य करें।

    No comments:

    Post a Comment