Tuesday, December 27, 2022
Home
शिमला दर्पण।
उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के स्वयंसेवियों ने मिशन ज्ञानोदय के तहत एकत्रित की पुस्तकें।
उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के स्वयंसेवियों ने मिशन ज्ञानोदय के तहत एकत्रित की पुस्तकें।
उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के एनएसएस स्वयंसेवियों ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागली जाकर मिशन ज्ञानोदय के तहत पुस्तकें एकत्रित की। संजौली महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने फागली विद्यालय के स्वयसेवियों को मिशन ज्ञानोदय के बारे में पूरी जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया। फागली के एनएसएस स्वयंसेवियों ने मिशन ज्ञानोदय से प्रभावित होकर महाविद्यालय को लगभग 50 पुस्तकें दान की जिसमे पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा की पुस्तकें शामिल थी । स्वयंसेवियों ने आगे आकर अधिक से अधिक सहयोग दिया । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली के स्वयंसेवियों ने मिशन ज्ञानोदय को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है।
महाविद्यालय से एनएसएस के अध्यक्ष और स्वयंसेवी हर्ष ठाकुर तथा अध्यक्षा अवंतिका पामटा , इकाई सचिव मुकेश वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विकास वर्मा तथा एनएसएस के अन्य स्वंयसेवी फागली जाकर पुस्तकें लेकर आए ।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment