Sunday, December 11, 2022
Home
हिमाचल दर्पण।
हमीरपुर के सुनील शर्मा होंगे मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल एडवाइजर,धनवीर ठाकुर होंगे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के OSD।
हमीरपुर के सुनील शर्मा होंगे मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल एडवाइजर,धनवीर ठाकुर होंगे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के OSD।
हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री के उप मुख्यमंत्री की शपथ लेने के साथ ही कांग्रेस सरकार में नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार ने हमीरपुर के सुनील शर्मा को मुख्यमंत्री सुक्खू का पॉलिटिकल एडवाइजर नियुक्त किया है। वहीं रिटायर्ड HAS अधिकारी धनबीर ठाकुर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का OSD लगाया गया।
राज्य के चीफ सेक्रेटरी आरडी धीमान ने देर शाम को इससे जुड़े आदेश जारी कर दिए। दोनों नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सुनील शर्मा को कैबिनेट मिनिस्टर का रैंक दिया गया है। वहीं धनवीर ठाकुर मंडी जिले की सरकाघाट तहसील के तहत आते नगरवीं गांव के रहने वाले हैं।
इस बीच प्रदेश सचिवालय में नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के दफ्तर भी तैयार हो गए हैं। मुख्यमंत्री दफ्तर में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की नेमप्लेट लगा दी गई है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश सचिवालय के कमरा नंबर 215 में बैठेंगे। कमरे के बाद उनके नाम वाली नेमप्लेट लगा दी गई।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि अभी उनकी कैबिनेट का गठन होना है। मंत्रिमंडल बनने के बाद हिमाचल के लिए जो काम किए जाने हैं, उन पर बात होगी।
सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने लोगों से जो-जो वादे किए थे, उन सभी को पूरा किया जाएगा। जनता ने जो भरोसा कांग्रेस पार्टी पर जताया है, उस पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी।
Tags
# हिमाचल दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल दर्पण।
Tags
हिमाचल दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment