विकासार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश ने बिलासपुर से की 75 दिन 75 स्थानों पर चलने वाले सफाई अभियान की शुरुआत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 13, 2022

    विकासार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश ने बिलासपुर से की 75 दिन 75 स्थानों पर चलने वाले सफाई अभियान की शुरुआत।

    विकासार्थ विद्यार्थी जो की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक प्रकल्प है, जल,जंगल, जमीन,जानवर को लेकर देश भर में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करती है।

    पर्यावरण किसी भी देश के चौमुखी विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हम सब लोग देखते ही हैं कि विश्व पटल पर पर्यावरण संरक्षण हेतु बड़े -बड़े सेमिनार किए जाते हैं, बड़े -बड़े नेता आज वैश्विक मंचों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नजर आते हैं। परन्तु जब हम जल, जंगल, जमीन, जानवर इन कारकों की बात करते हैं तो भारत पर्यावरण संबंधित विषयों को लेकर विश्व का प्रतिनिधित्व आ  रहा है। 

    इसी कड़ी को सामाजिक पटल में उतारते हुए विकासार्थ विद्यार्थी, हिमाचल प्रदेश ने पूरे प्रदेश भर में 75 दिन 75 स्थानों पर सफाई अभियान चलाने का निर्णय किया है। जिसका शुभारंभ विलासपुर के लुहनु मैदान से किया गया। 

    कार्यक्रम में राहुल गौड़  (राष्ट्रीय संयोजक, sfd) विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।जिन्होंने बताया कि आज के युग में जहां विकसित देश जो विकास की अंधी दौड़ में लगे हैं वहीं भारत वैश्विक मंचों से आज पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है।

    इसी दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष ढिल्लों द्वारा एसएफडी द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना करते हुए वहां उपस्थित छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

    इस कार्यक्रम में एमसी बिलासपुर का भी एसएफडी के कार्यकर्ताओं को सहयोग मिला।

    कार्यक्रम में प्रांत संयोजिका एसएफडी शिल्पा कुमारी  व प्रांत एसएफडी सह संयोजक सुजल रतवां भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment