हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र 22 से 24 दिसंबर तक धर्मशाला में होगा आयोजित, अधिसूचना जारी। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, December 16, 2022

    हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र 22 से 24 दिसंबर तक धर्मशाला में होगा आयोजित, अधिसूचना जारी।

    हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है जो 24 दिसंबर तक चलेगा। शीतकालीन सत्र के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 14वीं विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अधिसूचना जारी कर दी है।

    जानकारी के अनुसार इस बार शीतकालीन सत्र में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। तीन दिन के इस सत्र के दौरान पहले दिन 22 दिसंबर को 11 बजे सत्र शुरू होगा और प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। 23 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा और राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

     24 दिसंबर को शोकोद्गार के अलावा शासकीय कार्य निपटाए जाएंगे और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा। इस सत्र के बाद मंत्रिमण्डल का गठन होना है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.