Wednesday, December 28, 2022
2023-24 के लिए 1642.95 करोड़ रुपए की संभाव्यता युक्त ऋण योजना का किया विमोचन।
जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहाकार समिति की बैठक जिला परिषद भवन में आयोजित की गई। इस त्रेमासिक बैठक में गत 30 सितम्बर को समाप्त हुई दूसरी तिमाही के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान तिमाही में इस बारे प्रगति को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर एडीएम कुल्लू प्रशांत सरकैक ने भारत सरकार की लीड बैंक योजना के तहत नाबार्ड द्वारा जिला कुल्लू के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तैयार की गई 1642.92 करोड़ रुपए की संभाव्यता युक्त ऋण योजना का विमोचन भी किया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ऋषभ सिंह ठाकुर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान 1564.78 करोड़ रुपए के लक्ष्यों के सामने 50.61 फीसदी उपलब्धियां हासिल कर ली गई हैं। इस मौके पर बैंकिंग सेक्टर के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
Tags
# कुल्लू दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण।
Tags
कुल्लू दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment