Thursday, December 15, 2022
Home
हिमाचल दर्पण।
दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे से मिले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे से मिले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि हिमाचल में 17 दिसंबर के बाद जल्द ही मंत्रिमण्डल का गठन किया जाएगा, जिसको लेकर दिल्ली में चर्चा चली हुई है।
वही, 16 दिसंबर यानि शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा के बाद कैबिनेट गठन को लेकर चर्चा की जाएगी और मंत्रिमण्डल का विस्तार कर दिया जाएगा।
Tags
# हिमाचल दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल दर्पण।
Tags
हिमाचल दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment