आनी ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा कांग्रेस से बागी प्रत्याशी परसराम और उनके समर्थकों को कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के विरोध में परसराम और उनके समर्थकों ने ब्लाॅक कांग्रेस आनी पर जोरदार पलटवार किया है। विश्राम गृह आनी में बैठक कर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वीरवार को पूर्व आजाद प्रत्याशी परसराम , पूर्व कांग्रेस नेता फकीरचंद वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्षा विजय कंवर ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी कार्यकारिणी सहित 22 अक्तूबर को सामूहिक त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कहा कि जब त्यागपत्र दे दिया है तो ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा उनका निष्कासन का कोई मतलब नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि जब पूर्व में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू प्रदेशाध्यक्ष थे तो आनी में उन दिनों उत्तम ठाकुर ब्लाॅक कांग्रेस के पद पर अध्यक्ष थे । तब वर्तमान ब्लाॅक कांग्रेस के प्रमुख लोगों ने उनकी एक भी बैठक में भाग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आनी की जनता उन्हें कांग्रेस से उम्मीदवार देखना चाहती थी लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें टिकट न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि उस समय एक ऐसा भी दौर आया था जब उनके सभी समर्थक कांग्रेस छोडकर भाजपा ज्वाइन करना चाहते थे। लेकिन आनी में कांग्रेस को बचाने के लिए उनके समर्थकों ने उन्हें बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में उतारा। उन्होंने दो टूक कहा कि 2017 के विस चुनावों में जब उन्हें कांग्रेस से उम्मीदवार बनाया गया था तो वर्तमान कांग्रेस के लोग बाहर थे। जिससे उन्हें हार का सामना देखना पडा था।
उन्होंने कहा कि वर्तमान ब्लाॅक कांग्रेस के नेता द्वारा धर्मगुरू दलाईलामा के नाम पर पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धिसिंह ठाकुर को संबोधन करना बेहद निंदनीय है , किसी भी धर्मगुरू को राजनीति में घसीटना बेहद दुःखद है।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी परसराम, फकीरचंद वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्षा विजय कंवर, शेरसिंह ठाकुर, अनिल नेगी, जालपराम, हितेश कायथ, उत्तम ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, रमेश ठाकुर, गुलाब वर्मा, पप्पू सत्या, रमीला देवी, भावना देवी, तिलक वर्मा, बालकराम, आदि मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.