आनी के राणाबाग में व्यक्ति की खाई से गिरने से मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 13, 2022

    आनी के राणाबाग में व्यक्ति की खाई से गिरने से मौत।

    जिला कुल्लू के आनी उपमण्डल में एक व्यक्ति  पहाड़ी से पैर फ़िसलने से खाई में जा गिरा। जिसके कारण वह बुरी तरह से जख्मी हुआ और उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार, उपमण्डल के राणाबाग के समीप जय बाग में प्रीतम सिंह जब रास्ते से गुजर रहा था तो अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह सीधा खाई में जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया जिस कारण उसकी मौत हो गई।

    वही स्थानीय लोगों ने जब व्यक्ति को खाई में गिरा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खाई से व्यक्ति के शव को बाहर निकालकर शव को कब्जे में ले लिया । डीएसपी आर्मी रविंदर सिंह नेगी ने बताया कि एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मृत्यु हुई है।

    No comments:

    Post a Comment