राष्ट्रीय सेवा योजना से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में मिलता है योगदान- दिवान राजा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, December 24, 2022

    राष्ट्रीय सेवा योजना से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में मिलता है योगदान- दिवान राजा।

    आनी खण्ड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना, (NSS) के दूसरे दिन शनिवार को युवा भारत के जिलाध्यक्ष व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी दिवान राजा ने बतौर मुख्य अतिथि तथा स्त्रोत व्यक्ति शिविर में शिरकत की । उनके साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा पठानिया,पोविंद्र चौहान,कार्यक्रम अधिकारी यशपाल कटोच, पुष्पा समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे ।
    प्रधानाचार्य सीमा पठानिया ने मुख्य अतिथि दिवान राजा को टोपी,बैज,मफ़लर व मोमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत किया । 
    एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी यशपाल कटोच ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर में की जाने वाली गतिविधियों पर रिपोर्ट पेश की ।
    दिवान राजा ने एनएसएस स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस इकाई का विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्व है । उन्होंने कहा कि इससे जुड़कर स्वयंसेवियों में न केवल अनुशासन, संस्कार व भाईचारे जैसे गुणों का विकास होता है बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व और हुनर में भी निखार आता है ।
     उन्होंने महापुरुष स्वामी विवेकानन्द,पर्वतारोही व खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा,वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन,अमेरिकन ऑथर हेलन केलर,डॉ० अब्राहम लिंकन समेत अन्य के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक पहलुओं को साझा कर जीवन में आगे बढ़ने की बात कही ।  इसके अलावा उन्होंने अनेकों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संदर्भ में टिप्स प्रदान करके दृढ़ निश्चय व आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य को हासिल करने की बात कही।  इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने एकल,समूह गान,पहाड़ी नृत्य पेश किए ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.