उपमण्डल मुख्यालय आनी के पुराना बस स्टैंड में हाटेशवरी भोजनालय के धरातल मंजिल में गुरुवार को शर्मा पंसार भंडार के नाम से पंसारी की नई दुकान खुली।जिसका विधिवत उदघाटन दंत चिकित्सक डॉ. सत्या प्रकाश ठाकुर ने रिबन काटकर किया।उन्होंने इस मौके पर शर्मा पंसार भण्डार के मालिक गिरधारी शर्मा को बधाई दी और कहा कि आनी जैसे कस्बे में पंसारी से सम्बंधित आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी थी।
जो अब पूरी हुई है।पंसारी गिरधारी लाल शर्मा ने डॉ. सत्या प्रकाश ठाकुर को टोपी व मफ़लर पहनाकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि उनकी नई दुकान शर्मा पंसार भंडार में आनी क्षेत्र सहित साथ लगते अन्य क्षेत्रों के लोगों को पंसारी से सम्बंधित सभी वस्तुएं एक ही छत के नीचे उचित दामों पर उपलब्ध हो सकेगी। गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में पंसारी के अलावा ड्राई फ्रूट भी बाजार से सस्ते दामों में उपलब्ध है।उन्होंने लोगों से उनकी दुकान में आकर पंसारी के सारे सामान का एक ही छत के नीचे लाभ उठाने का आह्वान किया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.