प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, December 30, 2022

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक ।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक ।
    प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे अन्तिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरम्भ में अहमदाबाद के यू.एन. मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था।
    मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.