महिला मण्डल बटाला ने जगाई स्वच्छता की अलख। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, December 28, 2022

    महिला मण्डल बटाला ने जगाई स्वच्छता की अलख।

    आनी खण्ड की ग्राम पंचायत बटाला के जय ठाकुर मुरलीधर महिला मण्डल बटाला द्वारा मंगलवार को सफाई अभियान चलाया गया।  महिला मण्डल की सभी महिलाओं ने पूरे गांव में साफ सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महिला मंडल की प्रधान तारा देवी ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला मण्डल की सदस्यों ने गांव के मंदिर परिसर के साथ- साथ गांव के गंदे पानी की निकास नालियों की भी सफाई की।
    महिला मण्डल ने सभी गांववासियों से अपने घरों व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की अपील की। प्रधान तारा देवी ने बताया कि सभी को अपने घरों व आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए ताकि बीमारियों से बचा जा सके । उन्होंने बताया कि महिला मण्डल के सदस्य समय-समय पर गांव को स्वच्छ रखने के लिए इस तरह के स्वच्छता अभियान चलाते रहते हैं। महिला मण्डल की सचिव रुमा देवी ने बताया कि बटाला महिला मण्डल विकास खण्ड आनी का एक सक्रिय महिला मण्डल है जो समाज से जुड़े सभी पहलुओं पर काम करता है। महिला मण्डल ने नशा निवारण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता से संबंधित कई सराहनीय कार्य किए हैं।
    इस अभियान में महिला मण्डल प्रधान तारा देवी,उप प्रधान दुर्गा देवी,सचिव रुमा देवी ,कोषाध्यक्ष सरोज शर्मा वार्ड पंच शिव दासी,  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताअंजना शर्मा व महिला मण्डलकी अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.