Friday, December 30, 2022
प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधिमण्डल और आम जनता ने सीएम से की मुलाकात।
राज्य के विभिन्न हिस्सों से प्रतिनिधिमण्डलों और आम जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बंजार के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं से भी अवगत कराया और उन्हें विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।
हमीरपुर जिले के बडसर और गलोड़ क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री का पद संभालने पर बधाई दी।
नगर निगम सोलन के एक अन्य प्रतिनिधिमण्डल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें निगम की कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment