केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई 21 विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ गई है। किसी कारण छात्रवृत्ति फार्म न भर पाने वाले पात्र विद्यार्थी 31 दिसंबर तक विभिन्न 21 छात्रवृत्तियों के लिए स्कूलों में ही ऑनलाइनआवेदन कर सकते हैं। इन छात्रवृत्तियों के लिए पहले शिक्षा विभाग की ओर से 31 अक्तूबर तक अंतिम आवेदन तिथि निर्धारित की गई थी। प्रदेश भर से सैकड़ों विद्यार्थी छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन नहीं कर पाए। कई विद्यार्थियों ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्तियों के लिए गलत आय प्रमाण भर दिए थे। इन गलतियों को दूर करने और आवेदन से वंचित विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ गई है।
केंद्र की ओर से संचालित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पीएम यशस्वी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, केंद्र सरकार की ओर से एससी और एसटी विद्यार्थियों के लिए संचालित प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, नौवीं, दसवीं कक्षा के ओबीसी विद्यार्थियों के लिए संचालित पीएम यशस्वी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, आर्थिक रूप से कमजोर, दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों के संचालित पीएम यशस्वी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, महार्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, ओबीसी विद्यार्थियों के लिए संचालित डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, सैनिक स्कूल छात्रवृत्ति योजना, डिग्री स्तर के लिए तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, नौवीं, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पीएम यशस्वी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की आवेदन तिथि बढ़ाई गई है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.