Saturday, December 24, 2022
निरमण्ड के छात्र हेमंत शर्मा का प्री आरडी कैंप के लिए हुआ चयन।
जिला कुल्लू के निरमण्ड स्थित राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमण्ड के एनएसएस यूनिट के स्वंयसेवी हेमंत शर्मा का चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ है। हेमंत शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में आगामी 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले प्री आर डी कैंप में भाग लेगा ।
एनएसएस यूनिट निरमण्ड के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा व संध्या वर्मा ने बताया कि विद्यालय से युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेने के लिए कुल्लू जिले के सैंज के लिए विद्यालय से 4 स्वयंसेवियों का चयन किया गया था। जिसमें 4 जिलो के स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया था ।
यह प्रतियोगिता अक्टूबर माह में कुल्लू जिला के सैंज में आयोजित की गई थी | जहां पर हेमंत शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनका चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ |अब यह प्री आरडी कैंप शिमला जिले के सुन्नी में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें निरमण्ड स्कूल के स्वयंसेवी हेमंत कुमार को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा ।
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरीश शर्मा ने विद्यालय के स्वयंसेवी हेमंत शर्मा को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है । विद्यालय की अन्य स्वयंसेवी भी हेमंत के चयन से बहुत खुश है।
बता दें कि विद्यालय से इसे पूर्व भी अनेक स्वयंसेवियों का चयन इस तरह की प्रतियोगिता के लिए हो चुका है जोकि विद्यालय के लिए गर्व की बात है ।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment