Tuesday, December 27, 2022
Home
आनी दर्पण।
ABVP कार्यकर्ताओं ने 6 फरवरी को संगठनात्मक जिला रामपुर में होने वाले जिला सम्मेलन को लेकर खेगसू मंदिर परिसर में किया बैठक का आयोजन।
ABVP कार्यकर्ताओं ने 6 फरवरी को संगठनात्मक जिला रामपुर में होने वाले जिला सम्मेलन को लेकर खेगसू मंदिर परिसर में किया बैठक का आयोजन।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला रामपुर की जिला बैठक 27 दिसंबर 2022 यानि मंगलवार को खेगसू (मां कुसुंबा भवानी) मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री पंकज ठाकुर , विभाग एस.एफ. डी. प्रमुख कंवर चौहान , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डिंपल विशिष्ट, जिला संयोजिका अमन अदिति, विभाग संयोजक विकास चौहान, छात्र विस्तारक अंकित व जिला टोली के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य इकाई के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बैठक में विभिन्न आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।इस बैठक में चर्चा का मुख्य विषय 6 फरवरी को संगठनात्मक जिला रामपुर में होने वाला जिला सम्मेलन रहा।
इस बैठक में विभाग संगठन मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को जिला सम्मेलन के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई व विभिन्न इकाइयों में जिला सम्मेलन के लिए जिला प्रमुखों का गठन किया गया तथा इस जिला बैठक में सम्मेलन हेतु आयोजन स्थल, तिथि, संख्या निर्धारित की गई। व्यवस्था की दृष्टि से इस जिला सम्मेलन में व्यवस्था प्रमुख लॉरेंस पब्लिक स्कूल आनी के प्रधानाचार्य कंवर सिंह चौहान , जिला सम्मेलन के लिए जिला सम्मेलन प्रमुख जिला संयोजक विकास चौहान को बनाया गया। साथ ही में जिला बैठक में 12 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा हुई और इस बैठक में शैक्षणिक संस्थानों की जिला सम्मेलन में सहभागिता पर चर्चा हुई।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment