प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का निधन । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, December 30, 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का निधन ।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में शुक्रवार तडके 3.30 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह करीब 9.26 बजे किया गया। उनकी पार्थिव देह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुखग्नि दी।
    इससे पहले प्रधानमंत्री ने पार्थिव देह को कांधा दिया। वे अपनी मां की अंतिम यात्रा में शव को कांधे पर लेकर शव वाहन तक पहुंचे और  श्मशान तक मां के शव के साथ ही शव वाहन में गए।
    प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर देश-दुनिया के राजनेताओं ने शोक जताया है। भाजपा सहित अन्य सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने हीराबेन के निधन पर शोक जताते हुए ईश्वर से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
    प्रधानमंत्री की मां को बुधवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बीमार होने की सूचना पर प्रधानमंत्री मां से मिलने अस्पताल पहुंचे तथा वहां उनके स्वास्थ्य व उपचार के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जीवन में मां को महत्वपूर्ण माना। उन्होंने मां को ना केवल जन्म देने वाली बल्कि बच्चे के जीवन को सवारने वाला प्रथम गुरू भी बताया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.