जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली से लगभग दस किलोमीटर दूर कुलंग में शनिवार सुबह टाटा सूमो अनियंत्रित होकर लगभग 120 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मनाली से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कैंची मोड़ पर गाड़ी में ब्रेक नहीं लग पाई, जिस वजह से यह हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तीन युवक टाटा सूमो (एचपी-01-5746) में अटल टनल रोहतांग की ओर जा रही थे। नेहरू कुंड पार करते ही कुलंग में कैंची मोड़ के समीप ब्रेक न लगने के कारण टाटा सूमो करीब 120 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे वाहन चालक 26 वर्षीय ईश्वरदास पुत्र हरिचंद निवासी गदेहड़ डाकघर बबेली कुल्लू, 26 वर्षीय यशपाल पुत्र वीर चंद गांव धारा डाकघर फोजल मनाली की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 38 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र नगीना सिंह निवासी मंडी गोविंदगढ़ पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मनाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने श्याम सिंह को कुल्लू के लिए रेफर कर दिया है। इस हादसे में टाटा सूमो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.