Saturday, December 10, 2022
Home
हिमाचल दर्पण।
हिमाचल में लगभग 2 महीने बाद हटी आदर्श आचार संहिता,भारत चुनाव आयोग ने की अधिकारिक घोषणा।
हिमाचल में लगभग 2 महीने बाद हटी आदर्श आचार संहिता,भारत चुनाव आयोग ने की अधिकारिक घोषणा।
हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते 14 अक्तूबर को आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आदर्श आचार संहिता शनिवार को हटा दी गई है। इस बाबत भारत चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।
प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद विकास कार्य भी ठप हो गए थे। इसके हटते ही विकास कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
आदर्श आचार संहिता लगने के चलते ना केवल लोक निर्माण विभाग बल्कि जल शक्ति विभाग के कार्य भी प्रभावित हुए हैं।इतना ही नहीं आचार
संहिता हटने के बाद अब विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां भी जल्द हो सकेंगी। वहीं हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग और हिमाचल लोक सेवा आयोग द्वारा करीब 2 हजार से ज्यादा पदों पर परीक्षाएं ली गई थीं। आचार संहिता के चलते उन सभी परीक्षा के परिणामों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अब दोनों आयोग विभिन्न पदों पर ली गई परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित कर सकते हैं।
Tags
# हिमाचल दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल दर्पण।
Tags
हिमाचल दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment