आनी के राणाबाग में खाई में गिरी कार,दो सगे भाइयों की मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, December 28, 2022

    आनी के राणाबाग में खाई में गिरी कार,दो सगे भाइयों की मौत।

    उपमण्डल मुख्यालय आनी से करीब 17 किलोमीटर दूर राणाबाग-बांशा सम्पर्क सड़क मार्ग पर एक कार दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। जबकि कार में सवार तीसरा युवक सकुशल बच गया। मृतकों की पहचान विनोद कुमार उम्र 19 वर्ष ( चालक) एवं जतिन उम्र 14 वर्ष  पुत्र प्रकाश चन्द, निवासी केन्शल ग्राम पंचायत टकरासी के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। गाड़ी बांशा-राणाबाग सड़क मार्ग पर बांशा से आनी की ओर आ रही थी, लेकिन राणाबाग से करीब एक किलोमीटर पहले ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी। दुर्घटना के समय गाड़ी में 3 युवक सवार थे जिनमें से दो की मौत हो गई है। जबकि तीसरा अज्ञात युवक सकुशल बच गया, जो राणाबाग तक किसी गाड़ी में लिफ्ट लेकर पहुंचा और मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर कहीं चला गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई थी।लेकिन तब तक ग्रामीणों ने मिलकर दोनों युवकों को सड़क तक निकाल कर 108 एम्बुलेंस में सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.