Wednesday, December 28, 2022
Home
आनी दर्पण।
चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त आनी विधानसभा से कई कांग्रेस पदाधिकारियों को छ: साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित।
चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त आनी विधानसभा से कई कांग्रेस पदाधिकारियों को छ: साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित।
कांग्रेस ने आनी विधानसभा क्षेत्र से कई लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया ।विधानसभा क्षेत्र आनी से कांग्रेस के प्रत्याशी बंसीलाल की शिकायत पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की आम सभा (बैठक) में सर्वसम्मति से पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले पार्टी के पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया।इनमें निशानी के पूर्ण ठाकुर , सरगा के नीरत सिंह , बाड़ी की कांता नेगी निरमण्ड के सुधीर कश्यप, निथर के जितेंद्र ठाकुर , आनी के फ़कीर चंद और हितेश कायथ , अमरवाग के ओम प्रकाश, बाड़ी के करमचंद व चायल के देवी सिंह को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के महासचिव सतपाल ठाकुर ने बताया कि बागीपुल के बुद्धि सिंह ठाकुर , दलाश के पंकज परमार और विजया कंवर , आनी की सीमा वर्मा , चवाई के शेर सिंह , अरसु के कैलाश शर्मा और लोक राज, आनी के उत्तम आदि को पार्टी हाईकमान द्वारा चुनाव के तुरंत बाद पार्टी से 6 वर्ष के लिए पहले ही निष्कासित कर पार्टी से बाहर कर दिया था। महामन्त्री सतपाल ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त बागी कांग्रेस पदाधिकारियों की सूची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेज दी गई है।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment