Thursday, March 14, 2024
Home
UNA दर्पण
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर साधा सीधा निशाना : सतपाल रायजादा
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर साधा सीधा निशाना : सतपाल रायजादा
संसदीय क्षेत्र में कभी पीजीआई सैटेलाइट सेंटर तो कभी मंदली -लठियाणी पुल को लेकर जनता को गुमराह किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अनुराग ठाकुर को शिकस्त देकर संसदीय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगी।
सतपाल रायज़ादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले चार कार्यकाल में केवल मात्र जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है। रायजादा कहा कि अनुराग ठाकुर ने सिर्फ योजनाओं के शिलान्यास ही करवाए लेकिन किसी भी योजना का लोकार्पण नहीं करवा पाए। कभी पीजीआई सैटलाइट सेंटर के नाम पर राजनीति हुई तो कभी मंदली पुल के नाम पर, लेकिन जनता अब बीजेपी के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में पांच गारंटी पूरी करते हुए कांग्रेस ने दृढ़ इच्छा शक्ति का उदाहरण पेश किया है लेकिन बीजेपी के लोग पिछले 20 सालों से किए जा रहे वायदे भी भूल गए हैं।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment