मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने वीरवार को मण्डी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग उपमण्डल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से थुनाग बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले के तटीयकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मकान बाढ़ में बह गया है, उसे सरकार की ओर से सुरक्षित स्थान पर मकान के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बाजार से मलबा शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थुनाग बाजार में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद प्रभावितों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस विपदा की घड़ी में प्रभावितों परिवार के साथ है। उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.