Sunday, July 2, 2023
Home
himachal newa
हिमाचल के मंत्री का यूनिफॉर्म सिविल कोड को समर्थन 9 साल से लागू क्यों नहीं किया:- विक्रमादित्य सिंह ।
हिमाचल के मंत्री का यूनिफॉर्म सिविल कोड को समर्थन 9 साल से लागू क्यों नहीं किया:- विक्रमादित्य सिंह ।
2 जुलाई।
हिमाचल के मंत्री का यूनिफॉर्म सिविल कोड को समर्थन: 9 साल से लागू क्यों नहीं किया ।राजनीति नहीं होनी चाहिए।बेशक अब तक कांग्रेस हाईकमान यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाया। मगर, हिमाचल की कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह इसके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने UCC का समर्थन जरूर किया, लेकिन इसी बहाने उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है।बेशक अब तक कांग्रेस हाईकमान यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाया। मगर, हिमाचल की कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह इसके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने UCC का समर्थन जरूर किया, लेकिन इसी बहाने उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा ने पहले पुलवामा के नाम पर वोट मांगा, फिर आर्टिकल 370 के नाम, राम मंदिर के नाम पर, सिटीजन अमेंडमेंट बिल के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया। अब UCC के नाम पर डिबेट शुरू की जा रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी UCC का समर्थन किया ।
"केंद्र में NDA सरकार बने 9 साल से ज्यादा वक्त बीत गया है। फिर आज तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया। मोदी सरकार UCC लागू करने से कौन रोक रहा है। इस मसले पर राजनीति नहीं होनी है। भारतीय जनता पार्टी को चुनावी बेला में ही इसकी याद आती है।"
इससे पहले हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों में भाजपा UCC को मुद्दा बना चुकी है ।बोले- हर फ्रंट पर फेल, तब ध्यान भटका रही BJP
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब भाजपा सरकार आम चुनाव से पहले हर फ्रंट पर फेल हो रही हैं, ऐसे में जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। उन्होंने इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करने की नसीहत दी। अंत में विक्रमादित्य सिंह ने जय श्रीराम लिखा।
Tags
# himachal newa
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal newa
Tags
himachal newa
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment