ब्यास नदी किनारे मिला 7 दिनों से लापता महिला का शव i - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, July 2, 2023

    ब्यास नदी किनारे मिला 7 दिनों से लापता महिला का शव i

    जिला कुल्लू के कराडसू  गांव से 26 जून से लापता आरती (27 वर्ष ) का शव क्षत-विक्षत हालत में व्यास नदी के किनारे में मिल गया है।

     बता दें कि मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। गुमशुदा आरती के पिता सरवन कुमार ने  आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग पहले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और 1 माह से यह प्रताड़ना बढ़ गई थी।

    उन्होंने इसकी शिकायत जहां पुलिस को की वहीं मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और न्याय की गुहार लगाई है । आरती के पिता ने कहा कि उन्हें शक ही नहीं यकीन है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।।

    No comments:

    Post a Comment