Saturday, July 15, 2023
खड्ड में नहाते समय 8 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत।
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत उम्मर के वार्ड नंबर-4 गांव शांतला तहसील ज्वालामुखी में शुक्रवार शाम के समय एक 8 वर्षीय बच्चे की खड्ड में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान
आर्यन उर्फ मिट्ठू पुत्र प्रदीप कुमार के रुप में हुई है। जानकारी अनुसार आर्यन अपनी मौसी के बेटे के साथ पशु चराने खड्ड के किनारे गया था। आर्यन की मौसी का बेटा उम्र में उससे भी छोटा था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आर्यन खड्ड में नहाने लगा जबकि उसका मौसी का बेटा उसे नहाते हुए देखने लगा। इस दौरान जब आर्यन काफी समय तक पानी से बाहर नहीं आया तो बच्चे ने इसकी सूचना घर जाकर परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर आकर खड्ड से डूबे बच्चे को बाहर निकाला व उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया । बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी नहीं दी है।
Tags
# himachal news
# kangra
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
kangra
Tags
himachal news,
kangra
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment